मुख्य सामग्री पर जाएँ

वैदिक वर्षफल की PDF रिपोर्ट

आपका वर्षफल

जन्मदिन से अगले जन्मदिन तक की अपनी वैदिक वर्ष कुंडली पढ़ें। रिपोर्ट में जन्म के समय वाले अंश पर सूर्य के दो बार लौटने की तारीखें, साल भर की दशाएँ, गोचर और वर्ष कुंडली के मुख्य संकेत मिलेंगे।

₹499

एक बार भुगतान करें। PDF अंग्रेज़ी में है। डाउनलोड लिंक ईमेल से मिलेगा। PDF आपके खाते में भी मिलेगी।

आपका वर्षफल खरीदें

रिपोर्ट में क्या है

  • आपकी वर्ष कुंडली

    सूर्य जब जन्म के समय वाले अंश पर फिर आता है, उस समय की वैदिक कुंडली और ग्रहों की स्थिति देखें।

  • वर्षेश और मुंथा

    वर्षेश यानी साल का स्वामी ग्रह जानें। साल के मुख्य संकेत देने वाली मुंथा की स्थिति भी देखें।

  • ग्रहों का बल

    वर्ष कुंडली में हर्षबल और द्वादशवर्गीय ग्रहबल की तालिकाएँ देखें।

  • दशाएँ और गोचर

    जन्मकुंडली के आधार पर इस साल चलने वाली दशाएँ, योगिनी और पत्यायिनी दशाएँ देखें। जन्मकुंडली के चंद्रमा को आधार मानकर शनि और गुरु के गोचर भी समझें।

  • बारह सौर मास

    बारह सौर मास और हर मास में कौन-सा बदलाव किस तारीख को होता है, यह देखें।

  • बारह भावों का फल

    वर्ष कुंडली के बारहों भावों में ग्रहों की स्थिति देखें। हर भाव का बल और उससे मिलने वाले संकेत समझें।

  • परंपरागत उपाय

    अपनी जन्मकुंडली के अनुसार सुझाए गए उपाय देखें।

रिपोर्ट कैसे मिलेगी

  1. जन्म की तारीख, समय और स्थान भरें। संपर्क की जानकारी और बिलिंग का विवरण भी दें।
  2. भुगतान से पहले कीमत जाँच लें।
  3. ऑर्डर देते समय दिए गए ईमेल पते पर सुरक्षित लिंक भेजा जाएगा। उससे PDF डाउनलोड करें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

रिपोर्ट किस साल की है?

जन्म के समय सूर्य जिस अंश पर था, वह हर साल जन्मदिन के आसपास फिर उसी अंश पर आता है। रिपोर्ट में लगातार दो बार लौटने की तारीखें और उनके बीच की अवधि दी गई है।

जन्म का सही समय पता न हो तो क्या रिपोर्ट ले सकते हैं?

हाँ। फ़ॉर्म में बताएँ कि जन्म का सही समय पता नहीं है। गणना के लिए जन्मस्थान के स्थानीय समय के अनुसार दोपहर 12 बजे मानते हैं। सूर्य जन्म के समय वाले अंश पर कब लौटेगा, इसका सिर्फ़ अनुमान मिलेगा। भावों की स्थिति और जन्म के सही समय पर निर्भर तारीखें भी अनुमानित होंगी।

मुझे क्या मिलेगा?

अंग्रेज़ी में एक PDF मिलेगी। उसमें वर्ष कुंडली, वर्षेश और मुंथा, उस साल की दशाएँ और महीनेवार विवरण होगा।

क्या मैं इसे दोबारा डाउनलोड कर सकता हूँ?

हाँ। ऑर्डर देते समय इस्तेमाल किए गए ईमेल से साइन इन करें। अपने खाते में रिपोर्ट खोलें। रिपोर्ट 365 दिनों तक उपलब्ध रहेगी।

रिपोर्ट सही ढंग से पहुँच गई हो तो आम तौर पर पैसे वापस नहीं मिलते। रिपोर्ट मिली ही नहीं, किसी और की कुंडली दिख रही है या फ़ाइल खुल नहीं रही है तो रिफ़ंड नीति में जानें कि किन मामलों में और कैसे पैसे वापस माँग सकते हैं।